LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : नालंदा पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, अलग अलग बैंकों के 32 एटीएम कार्ड और 7 मोबाइल किया बरामद

Bihar Crime News : नालंदा पुलिस ने दो साइबर ठगों को किया गिर

NALANDA : जिले के लहेरी थाना की पुलिस ने भोले वाले लोगों को चूना लगाने वाले दो साइबर ठग को एटीएम पासबुक मोबाइल फोन और रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक को जानकारी मिली थी की देवीसराय पेट्रोल पंप के पास दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े है। पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने टोटो पर बैठकर भागने का प्रयास किया। जिसे जवानों ने खेदड़ कर पकड़ लिया।

पकड़े जाने के बाद तलाशी लेने पर साइबर ठगों के पास से विभिन्न बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 7 मोबाइल फोन, 45 सौ रुपए और बैग में गांजा बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी हुई है। 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के कठनपुरानिवासी राज किशोर साव का पुत्र अजीत कुमार और संजय पासवान का पुत्र अविनाश कुमार है। उन्होंने बताया कि दोनों के ऊपर राष्ट्रीय साइबर सेल में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दो मामले में दोनों के ऊपर पौने आठ आठ लाख रुपये ठगी का आरोप है। पहले भी दोनों साइबर ठगी मामले में जेल जा चुके है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट