LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Crime : नालंदा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात सहित पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime : नालंदा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी कुख्यात सहित

NALANDA : जिले की रहुई थाना पुलिस और एसटीएफ (STF) ने एक संयुक्त बड़े ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पितौंजिया गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर धावा बोलकर अपराध की योजना बना रहे पांच खूंखार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजीव महतो भी शामिल है, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश राजीव महतो अपने साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए रहुई इलाके में जुटा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया और ईंट-भट्ठे की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस की मुस्तैदी के कारण बदमाशों को भागने का मौका नहीं मिला और पांचों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अस्थावां के नोआवां निवासी राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो (इनामी), नीतीश कुमार उर्फ कारू, रहुई के पुनहा निवासी राजेश कुमार उर्फ कारू, पितौंजिया के सोनू कुमार और बिन्द थाना क्षेत्र के बकरा निवासी पंकज कुमार उर्फ मंगल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी शातिर अपराधी हैं और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि इन हथियारों के जरिए ये बदमाश किसी सनसनीखेज घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

NSIT
Nsmch

इस सफल छापेमारी टीम में रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय के साथ एसआई सौरभ कुमार, संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम, एएसआई सन्नी कुमार और सिपाही धर्मेंद्र कुमार व जावेद अख्तर शामिल थे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

राज की रिपोर्ट