LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Nalanda crime news: नालंदा में बड़ी पुलिस कार्रवाई!ईंट-भट्ठा पर अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

Nalanda crime news: नालंदा के रहुई थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पितौंजिया गांव के पास ईंट-भट्ठा से पांच बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। 25 हजार का इनामी बदमाश भी पकड़ा गया।

Nalanda crime news
नालंदा में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई- फोटो : news4nation

Nalanda crime news: नालंदा के रहुई थाना पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से पितौंजिया गांव के पास ईंट-भट्ठा पर अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास हथियार भी मिले हैं। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि एसटीएफ व स्थानीय थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। 

सदर डीएसपी ने बताया कि अस्थावां थाना क्षेत्र के नोआवां गांव के राजीव कुमार उर्फ राजीव महतो, नीतीश कुमार उर्फ कारू उर्फ सिरा, रहुई थाना क्षेत्र के पुनहा गांव के राजेश कुमार उर्फ कारू, पितौंजिया गांव के सोनू कुमार व बिन्द थाना क्षेत्र के बकरा गांव के पंकज कुमार उर्फ मंगल को पकड़ा गया है। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार कारतूस, एक खाली मैगजीन व मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी कि 25 हजार का इनामी बदमाश राजीव महतो, नीतीश आदि किसी घटना को अंजाम देने वाला है। 

टीम का गठन कर छापेमारी

मामले की  सूचना मिलते ही टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। पांचों को गिरफ्तार किया गया। सभी बदमाशों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष ललित विजय, एसआई सौरभ कुमार, संतोष कुमार सुमन, उपेंद्र कुमार राम, एएसआई सन्नी कुमार, सिपाही धर्मेंद्र कुमार और जावेद अख्तर आदि शामिल थे।

नालंदा के राज की रिपोर्ट