LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

नालंदा पुलिस को बड़ी सफलता, पांच घरों में हुई चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार कर चोरी के मामलों का उद्भेदन करने का बड़ा खुलासा नालंदा पुलिस ने किया है.

Nalanda police
Nalanda police - फोटो : news4nation

Bihar News : नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में एक ही रात पांच घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपित अब भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की रकम में से 15,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 5 और 6 जून की मध्य रात्रि को सूरजपुर गांव के पांच घरों में चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने घरों से नगदी, जेवरात और मोबाइल समेत अन्य सामान चुरा लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया।


तकनीकी अनुसंधान, गुप्त सूचना और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का सफल उद्भेदन किया। जांच में सामने आया कि सूरजपुर निवासी रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा ने गांव के उन घरों को चिन्हित किया था, जहां चोरी करनी थी। इसके बाद उसने अपने सहयोगी राजगीर निवासी अभिषेक कुमार और श्याम उपाध्याय को गांव बुलाया। तीनों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद बेगमपुर निवासी सकलदीप कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल से अभिषेक कुमार और रित्विक प्रखर को नवादा पहुंचाने में मदद की थी, जबकि श्याम उपाध्याय राजगीर लौट गया। श्याम उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Diarch GO


गिरफ्तार आरोपितों में नई पोखर, राजगीर निवासी अभिषेक कुमार, बेगमपुर नाथाचक निवासी सकलदीप कुमार और सूरजपुर में अपने ननिहाल में रह रहा रित्विक प्रखर उर्फ अप्पा शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों ने नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर और सारिलचक में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके अलावा राजगीर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की कुछ घटनाओं में भी इनके शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।


 गिरफ्तार अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध नालंदा और राजगीर थाना में चोरी, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में अंचल निरीक्षक संजय कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, चंदन कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट