LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Nalanda Crime: नालंदा के नूरसराय में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Nalanda Crime:नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में युवक शंभु चौहान ने खुद को गोली मार ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियार बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Nalanda Crime
युवक ने खुद को मारी गोली!- फोटो : news4nation

Nalanda Crime: नालंदा स्थित नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर-पोखरपुर गांव में रविवार (14 सितंबर 2025) को एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई । गोली से जख्मी बाबू चंद चौहान के पुत्र शंभु चौहान के लिए इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । 

ग्रामीणों की माने तो गोली चलने की आवाज सुनकर लोग चौंक गए। युवक लहुलुहान हालत में पड़ा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि खुद के हथियार से युवक को गोली लगी है । घटना में इस्तेमाल किया गया  हथियार बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है ।

नालंदा से राज की रिपोर्ट