LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

रिश्तों का खून: महज 3500 रुपये के लिए कलयुगी बेटे ने मां को मारी गोली, नशे की लत ने बना दिया हत्यारा

एक नाबालिग बेटे ने महज 3500 रुपये के विवाद में अपनी ही जन्मदात्री मां की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा नशे का आदी था और पैसे न मिलने पर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह कट्टा लहराते हुए फरार हो गया।

रिश्तों का खून: महज 3500 रुपये के लिए कलयुगी बेटे ने मां को

Nalanda - जिले के गालिमपुर गांव में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां मुन्नी देवी (48) की देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह महज 3500 रुपये बताई जा रही है, जिसे देने से मां ने इनकार कर दिया था।

घर के अंदर भाग रही थी मां, पीछे से मारी गोली 

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी बेटा नशे का आदी है। उसने अपनी मां से किसी काम के लिए 3500 रुपये मांगे थे। मां ने जब पैसे देने से मना किया, तो दरवाजे पर ही दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद बढ़ने पर मुन्नी देवी डरकर घर के अंदर जाने लगीं। तभी कलयुगी बेटे ने पीछे से उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही वह दरवाजे पर गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खूनी इतिहास: 5 साल पहले हुई थी पिता की हत्या 

इस परिवार की पृष्ठभूमि अपराध से जुड़ी रही है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 साल पहले आरोपी किशोर के पिता राजाराम की भी हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में पुलिस ने उसकी पत्नी (मृतका मुन्नी देवी) को ही आरोपी बनाया था। वह लंबे समय तक जेल में रही थीं और हाल ही में जमानत पर बाहर आई थीं। अब बेटे ने मां को मारकर परिवार को पूरी तरह खत्म कर दिया।

पुलिस कर रही छापेमारी 

घटना की सूचना मिलते ही हिलसा डीएसपी शैलजा और थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और वह हथियार साथ लेकर भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

Report - pranay raj