LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Nalanda murti visarjan hadsa: नालंदा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा! तीन नाबालिग पंचाने नदी में डूबे

Nalanda murti visarjan hadsa:नालंदा जिले के हथियाखाड़ नदी में मां काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। नहाने के दौरान तीन नाबालिग पंचाने नदी की तेज धारा में बहकर डूब गए। SDRF की टीम खोजबीन में जुटी है।

Nalanda murti visarjan hadsa
नालंदा प्रतिमा विसर्जन हादसा- फोटो : social media

Nalanda murti visarjan hadsa: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हथियाखाड़ के पास पंचाने नदी में स्नान करते समय तीन नाबालिग बच्चे तेज धारा में बह गए और डूब गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है। डूबे बच्चों की पहचान मंदीप, सागर और मोहित के रूप में हुई है, जो सभी बिहार थाना क्षेत्र के झींगनगर मोहल्ले के निवासी थे।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा समिति प्रतिमा विसर्जन की तैयारी कर रही थी और लोग मां काली की आरती में व्यस्त थे। इसी बीच कुछ बच्चे नदी में नहाने उतर गए।अचानक नदी के तेज बहाव में चार बच्चे बहने लगे।इनमें से एक बच्चा किसी तरह किनारे आ गया, लेकिन तीन बच्चे गहरे पानी में समा गए।ग्रामीणों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन असफल रहे। बाद में पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

Diarch GO

प्रशासन की प्रतिक्रिया और जांच

दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन की ओर से कोसुक में निर्धारित स्थल बनाया गया था। लेकिन झींगनगर पूजा समिति ने हथियाखाड़ के पास विसर्जन का आयोजन किया।इसी दौरान बच्चे नदी में नहाने लगे और हादसा हो गया।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ लगातार बच्चों की तलाश में जुटी है।

हादसे के बाद माहौल

इस दर्दनाक हादसे से पूरा क्षेत्र सदमे में है।स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा होकर बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।पूजा समिति पर आरोप लग रहे हैं कि प्रशासन की अनुमति के बावजूद निर्धारित स्थल की अनदेखी कर विसर्जन किया गया।

NSIT
Nsmch