LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Railway overbridge collapse: नालंदा के हरनौत में बड़ा हादसा! रेलवे ओवरब्रिज का ढांचा गिरा, 6 मजदूर घायल

Railway overbridge collapse: नालंदा जिले के हरनौत में रेलवे ओवरब्रिज का ढांचा गिरा। हादसे में 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस जांच और राहत कार्य जारी है।

Railway overbridge collapse
निर्माणाधीन ओवरब्रिज का ढांचा गिरा- फोटो : NEW4NATION

Railway overbridge collapse: नालंदा के हरनौत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देर शाम हरनौत बाजार स्थित गोनावा रोड पर आरपीएस कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का ढांचा (बीम) अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय पुल पर ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ढांचा गिर गया और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया और पुलिस की सहयोग से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

Diarch GO

मौके पर पहुंचे हरनौत थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का ढांचा निर्माण कार्य के दौरान गिरा है। हादसे की सटीक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है और घायल मजदूरों का इलाज कराया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान वेस (सपोर्ट) मजबूत नहीं रहने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में मलबा हटाने का कार्य जारी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट