LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Nalanda road accident: नालंदा में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की भिड़ंत में कार में लगी आग, एक की मौत, 5 की हालत नाजुक

Nalanda road accident: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में NH-20 ओवरब्रिज पर कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में भीषण आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल।

Nalanda road accident
कार और स्कॉर्पियो टक्कर- फोटो : news4nation

Nalanda road accident:  नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव के समीप एनएच-20 स्थित ओवरब्रिज पर देर शाम बुधवार (3 दिसंबर 2025) को तेज रफ्तार कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से झुलस गए, जिसमें इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य घायल विम्स पावापुरी में उपचाररत हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो की टक्कर लगते ही मारुति कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही क्षणों में कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के वक्त कार में सवार सभी पांच लोग टक्कर से घायल हो गए और आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस भी गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।

Diarch GO

घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से विम्स पावापुरी भेजा। जहां इलाज के दौरान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय दिव्यांशु कुमार ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में हरनौत निवासी सम्राट कुमार, बेगूसराय निवासी रमण कुमार, बाढ़ निवासी रिशू कुमार और अंशु कुमार शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

कार सवार रांची से पटना जा रहे थे

हादसे के संबंध में बताया गया कि कार सवार रांची से पटना जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कुछ देर के लिए एनएच-20 पर आवागमन बाधित रहा। अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लगभग पिछले 10 दिनों से ओवरब्रिज को वन-वे कर दिया गया है, जबकि वहां किसी प्रकार का काम नहीं चल रहा। वन-वे की अव्यवस्था के कारण ही यह हादसा हुआ है। दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट