LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Inter Result : नालंदा की शाजिया अंसारी ने सीमित संसाधनों में रचा इतिहास, आर्ट्स में राज्य में तीसरा स्थान

Bihar Inter Result : नालंदा की शाजिया अंसारी ने सीमित संसाधन

NALANDA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार भी परिणामों में बेटियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि विज्ञान संकाय में छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित इस परीक्षा में राज्यभर से लगभग 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

इसी कड़ी में नालंदा जिले के करायपरसुराय प्रखंड की रहने वाली शाजिया अंसारी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। प्लस टू स्कूल करायपरसुराय की छात्रा शाजिया ने कला संकाय में 477 अंक (95.40 प्रतिशत) प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है। शाजिया की सफलता इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बीच यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता कर्नाटक में सिलाई कारीगर के रूप में काम करते हैं, जबकि उनकी मां शहनाज बानो गृहिणी हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

Diarch GO

शाजिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के मध्य विद्यालय डियामा से पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

शाजिया का कहना है कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ दूसरों को पढ़ाना भी पसंद है और आगे चलकर वह एक आदर्श शिक्षक बनना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इसे गौरव का क्षण बताया है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट