LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime: बिहार में चोरों का गैंग बेलगाम, टेंट की दुकान से की पांच लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar Crime: चोरों ने पीएनबी बैंक के पास स्थित एक टेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Bihar Crime: बिहार में चोरों का गैंग बेलगाम, टेंट की दुकान स
चोरों की करतूत - फोटो : RAJ

Nalanda: जिले के नूरसराय बाजार में इन दिनों चोरों का गिरोह पुलिस को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है। बीती रात अज्ञात चोरों ने पीएनबी बैंक के पास स्थित एक टेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से डीजे मशीन, साउंड सिस्टम, लाइट सेट, केबल और अन्य कीमती उपकरण समेटकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने हर रोज़ की तरह रात में दुकान बंद कर घर लौट गए थे। लेकिन सुबह टहलने के दौरान जब वह दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान गायब था। चोरों ने इतनी सफाई से काम किया कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी। दुकानदार का कहना है कि तीन चोर एक चारपहिया वाहन से आए थे और महज़ कुछ ही मिनटों में पूरी वारदात को अंजाम देकर कार से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट दिख रही हैं और गाड़ी का नंबर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है।

Diarch GO

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह घटना नूरसराय थाना से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की नींद उड़ा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और बहुत जल्द चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

वहीं स्थानीय ग्रामीण रणवीर सिंह ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से नूरसराय में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। पुलिस सिर्फ कागजों में कार्रवाई दिखाती है, असल में गश्त नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है।” पीड़ित दुकानदार मनोज कुमार ने भावुक होकर कहा, “चोरों ने मेरी मेहनत की कमाई लूट ली। उम्मीद है पुलिस जल्द ही इन बदमाशों को पकड़कर मेरा सामान बरामद करेगी।”

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय