LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Nalanda fake oil exposed: नालंदा के बाजार में नकली तेल और कॉस्मेटिक का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फॉर्च्यून तेल व बजाज हेयर ऑयल जब्त

Nalanda fake oil exposed: नालंदा के बेन थाना क्षेत्र में नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल और बजाज हेयर ऑयल के अवैध कारोबार का खुलासा, पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान जब्त किया।

Nalanda fake oil exposed
नकली तेल का भंडाफोड़- फोटो : social media

Nalanda fake oil exposed: नालंदा के बेन थाना क्षेत्र में नकली खाद्य तेल और कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध कारोबार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि बाजार इलाके में एक मकान को गोदाम बनाकर नामी कंपनियों के नकली उत्पाद तैयार कर बेचे जा रहे थे। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल और बजाज हेयर ऑयल बरामद किया गया है।

इस पूरे मामले ने स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया है, क्योंकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले उत्पाद लंबे समय से खुलेआम बिक रहे थे, लेकिन उनकी असलियत किसी को पता नहीं थी। पुलिस का कहना है कि इस तरह का कारोबार उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।

कंपनी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

यह कार्रवाई मुंबई स्थित बूगी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी रंजीत कुमार सिंह की शिकायत के बाद की गई। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी कि बेन बाजार में उनकी कंपनी के ब्रांड नाम से नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल और बजाज हेयर ऑयल की पैकिंग कर बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष रविराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस का कहना है कि कंपनी के प्रतिनिधियों की मदद से नकली और असली उत्पादों की पहचान की गई।

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने बेन बाजार स्थित ललन प्रसाद के घर में बने गोदाम पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से गगन और अडानी कंपनी के नाम से पैक किए गए 16 टीन नकली फॉर्च्यून रिफाइंड तेल बरामद किए गए। इसके अलावा बजाज हेयर ऑयल के कुल 601 डब्बे मिले, जिनमें से 292 डब्बों में तेल भरा हुआ था। मौके से 129 खाली टीन के डब्बे, 1588 रैपर और स्टीकर भी जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल नकली पैकिंग में किया जा रहा था। यह साफ संकेत है कि यहां बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

NSIT
Nsmch

मकान मालिक गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने मौके से मकान मालिक लखन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी अधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे भी छापेमारी की जा सकती है। इस कार्रवाई में दारोगा रवि प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।