LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Nalanda voting percentage 2025: नालंदा में लोकतंत्र का महापर्व! 68 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, करीब 58.5% हुआ मतदान

Nalanda voting percentage 2025: नालंदा जिले में विधानसभा चुनाव 2025 के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल अनुमानित मतदान प्रतिशत 58.5% रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 68 प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद है।

Nalanda voting percentage 2025
नालंदा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न- फोटो : news4nation

Nalanda voting percentage 2025: नालंदा जिले में गुरुवार (6 नवंबर 2025) को सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 58.5% मतदान अनुमानित है।  68 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। जिसका फैसला 14 नवंबर को होगा।मतदान के बाद डीएम कुंदन कुमार, एसपी भारत सोनी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो गया। कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई। शाम 5 बजे तक जिले का औसत मतदान 57.58% रहा। जो अंतिम आंकड़ों में बढ़कर 58.5% से अधिक तक पहुंचने का अनुमान है।

डीएम इस बार चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना की। जिले के हर एक बूथ की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिए की जा रही थी। मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों पर मोबाइल रखने के लिए हैंगर और लाइन से बचने के लिए टोकन की व्यवस्था की गई थी।

Diarch GO

भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिसमें जिला पुलिस के साथ-साथ सीएपीएफ के जवान भी तैनात थे। पूरे दिन पुलिस सक्रिय रही। मतदान के दौरान शांति भंग करने की आशंका में पूरे जिले से 127 लोगों को प्रिवेंटिव डिटेंशन के तहत एहतियातन हिरासत में लिया गया।हरनौत के बूथ संख्या 280 पर स्थानीय लोगों ने कुछ समस्याओं को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। सुबह में बिहारशरीफ के अंबेर मोड़ कुछ लोगों की झड़प हो गई।

कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान

नालंदा 60.63%, हिलसा    60.31%, राजगीर    60.08%, इस्लामपुर    59.84%, हरनौत    55.72%, अस्थावां    54.65%, बिहारशरीफ    53.05%

NSIT
Nsmch

नालंदा से रिपोर्ट