LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Nalanda Crime: नालंदा में ई-रिक्शा चालक और सहयोगियों ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या की, दुकान से लूटपाट

Nalanda Crime: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र स्थित केवट गांव में ई-रिक्शा चालक और उसके सहयोगियों ने मामूली विवाद के बाद बुजुर्ग को ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और दुकान से एक लाख से अधिक का सामान लूट लिया।

Nalanda Crime
बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : NEWS4NATION

Nalanda Crime: नालंदा स्थित चंडी थाना अंतर्गत केवट गांव में ई रिक्शा से मामूली टक्कर के बाद चालक ने अपने दो दर्जन सहयोगियों संग मिलकर ईंट से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने में बुजुर्ग के पुत्र जख्मी हो गए। वारदात के बाद बदमाशों ने बुजुर्ग की जनरल स्टोर्स की दुकान से एक लाख से अधिक का सामान लूट लिया। 

हत्याकांड की सूचना के बाद हिलसा डीएसपी शैलजा, थानाध्यक्ष  मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस के पहुंचने के पहले सभी आरोपित फरार हो चुका था। मृतका केवय गांव निवासी 60 वर्षीय बालेश्वर प्रसाद हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। जख्मी पुत्र सुधीर कुमार का अस्पताल में इलाज कराया गया।

Diarch GO

 दुकान से खींचकर ईंट से पीटकर मार डाला

जख्मी ने बताया कि चालक, पिता को टोटो से मामूली टक्कर मार दिया। जिस पर पिता ने कहा कि ठीक से टोटो चलाए। इसके बाद चालक आक्रोशित हो पिता को गाली-गलौज करने लगा। ग्रामीणों ने समझा बुझाकर विवाद शांत करा दिया। इसके बाद चालक ऑटो लेकर चला गया। कुछ देर के बाद चालक अपने दो दर्जन सहयोगियों के साथ आ गया और पिता को दुकान से खींचकर ईंट से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट