LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime: दहेज के दरिंदों ने ली विवाहिता की जान, शादी के चार महीने बाद ही बुझ गयी जिंदगी

Bihar Crime: दहेज़ के लिए बेटियों की हत्या का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। एक बार फिर इस दानव ने एक विवाहिता को गटक लिया है....

Bihar Crime: दहेज के दरिंदों ने ली विवाहिता की जान, शादी के

Nalanda: जिले के चंडी थाना क्षेत्र में दहेज की लालच ने एक और मासूम की जान ले ली। सतनाग गांव में 20 वर्षीय सुनीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटकाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

दहेज की भूख ने बनाया हैवान

मृतका के पिता, एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रकसा गांव निवासी अजय रविदास ने बताया कि उनकी बेटी सुनीता की शादी चार महीने पहले, अप्रैल 2025 में सतनाग गांव के सुबोध दास से हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले 15,000 रुपये और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुनीता को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

Diarch GO

मासूम की मौत, ससुराल में सन्नाटा

रविवार शाम को अजय रविदास को फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। जब वे सतनाग गांव पहुंचे, तो सुनीता का शव फंदे से लटका मिला। परिवार ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। आरोप है कि दहेज के लोभियों ने पहले उनकी बेटी का गला घोंटा और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया।

पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

इस दर्दनाक घटना के बाद चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पति सुबोध दास, ससुर और भैंसुर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैंसुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा के खिलाफ सख्त कानून और जागरूकता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट