LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Nalanda: विकास की बाट जोह रहा नालंदा के हरनौत प्रखंड के गोनावा पंचायत का महादलित टोला! विकास से कोसों दूर वार्ड नंबर 2, नरकी की जिंदगी जी रहे लोग

Nalanda: नालंदा जिले के गोनावा पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित महादलित टोले में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। वर्षों से उपेक्षित यह टोला कीचड़, टूटी सड़कों और गंदगी से घिरा है। जानिए क्यों अब ग्रामीण आंदोलन की तैयारी में हैं।

Nalanda
हरनौत प्रखंड का महादलित टोला - फोटो : news4nation

Nalanda: नालंदा के हरनौत प्रखंड के गोनावा पंचायत के वार्ड संख्या 2  महादलित टोले में वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। करीब पांच सौ महादलित परिवार आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव में ईंट सोलिंग, पीसीसी ढलाई और नाली निर्माण जैसी बुनियादी सुविधाएं आज तक नहीं मिल पाई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीते 20 वर्षों से कीचड़युक्त रास्तों और जर्जर नालियों की समस्या बनी हुई है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी ने अब तक ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि गोनावा पंचायत के अन्य वार्डों में जहां विकास कार्य कराए गए हैं, वहीं इस टोले की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है।

वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को कई बार वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रखंड और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को भी आवेदन भेजकर न्याय की गुहार लगाएंगे।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कारणों की जांच कर संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपकर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

हरनौत विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक हरि नारायण सिंह कई दशकों से लगातार निर्वाचित होते आ रहे हैं, बावजूद इसके गोनावा पंचायत के इस हिस्से में अब तक विकास की रोशनी नहीं पहुंच सकी है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट