LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड , मधड़ा शीतला मंदिर भगदड़ केस में बड़ी कार्रवाई, चौकीदार के हवाले थी सुरक्षा

Bihar Stampede: सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद दीपनगर थाना के थानाध्यक्ष राजमणि को एसपी भारत सोनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

nalanda Deepnagar sho Rajmani has been suspended
थानाध्यक्ष को किया गया सस्पेंड- फोटो : reporter

Bihar Stampede: नालंदा के मधड़ा स्थित शीतला मंदिर में हुई दर्दनाक भगदड़ घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद दीपनगर थाना के थानाध्यक्ष राजमणि को एसपी भारत सोनी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चौकीदार के भरोसे छोड़ दी गई थी, जिसके कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई और समय पर वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई।

इस हादसे में 8 महिलाओं की मौत के बाद प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों में भारी चूक सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन पुलिस की ओर से पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी।चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को शीतला मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। भीड़ बढ़ने के साथ ही हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई, जिसमें 8 महिलाओं की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

Diarch GO

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा था। लोगों ने पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी दबाव के बीच अब थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है।

प्रशासन ने पहले ही डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आईजी स्तर के अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय