LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime: नालंदा में खूनी खेल, खेत की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या, दहशत का माहौल

Bihar Crime: एक किसान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

Bihar Crime: नालंदा में खूनी खेल, खेत की रखवाली कर रहे किसान
नालंदा में खूनी खेल- फोटो : reporter

Bihar Crime: नालंदा एक बार फिर अपराधियों के आतंक से दहल उठा है। सरमेरा थाना क्षेत्र के चुहरचक गांव में शनिवार देर रात एक किसान की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।

मृतक की पहचान 58 वर्षीय किशोरी यादव के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय रामेश्वर यादव के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि किशोरी यादव अपने खेत में सिंचाई करने के बाद सड़क किनारे सो रहे थे, तभी पांच बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी निर्मम हत्या कर दी।

मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि 2022 में गांव के ही सकलदीप यादव से उनका मामूली विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तभी से किशोरी यादव पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था और ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही थी। पहले भी उन पर हमला किया गया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने सकलदीप यादव को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।

NSIT
Nsmch

बता दें नालंदा जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर दो लोगों की गोली मारकर हत्या और एक किसान की धारदार हथियार से हत्या की ये घटनाएं अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाती हैं। साफ है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है, जिससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय