LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar news:बिहार पुलिस के जमादार ने उठाया खौफनाक कदम, थाना में सर्विस रिवॉल्वर से की खुदकुशी, बैरक में पसरा सन्नाटा

राजगीर थाना क्षेत्र में तैनात जमादार ने अचानक अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर में बने बैरक की छत पर हुई, जहां जवान अपनी ड्यूटी के दौरान मौजूद था।...

Nalanda Bihar Police Havildar Commits Suicide
जमादार ने थाना में सर्विस रिवॉल्वर से की खुदकुशी- फोटो : reporter

Bihar news:बिहार के नालंदा जिले से मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। राजगीर थाना क्षेत्र में तैनात जमादार ने अचानक अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना थाना परिसर में बने बैरक की छत पर हुई, जहां जवान अपनी ड्यूटी के दौरान मौजूद था।

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुतालिबा, जमादार और उसके परिवार के बीच कुछ दिनों से पारिवारिक मतभेद चल रहे थे। यही कारण माना जा रहा है कि उसने अपनी जिंदगी का अंत करने का रास्ता चुना। गोली चलने की आवाज ने पूरे थाना परिसर में सन्नाटा फैला दिया और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर थाना में तैनात डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सर्विस रिवॉल्वर और गोलियों के सबूत सुरक्षित करवाए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में यह बात दर्ज की कि आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह और मानसिक दबाव हो सकती है।

थाना प्रशासन ने पूरे परिसर को सील कर दिया और अधिकारियों ने बैरक में मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला है और इस तरह की घटनाओं से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।

NSIT
Nsmch

राजगीर के स्थानीय निवासी भी इस खबर से स्तब्ध हैं। जवान की उम्र और सेवा विवरण के बारे में अभी तक पुलिस ने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दस्तावेज़ों को संकलित कर लिया है और परिवार को भी सूचित किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसे दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिए विभागीय कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल राजगीर थाना परिसर में दुख और शोक की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय