LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda Suicide Case: नालंदा के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता, पुत्र और बहू की मौत, एक सदस्य का इलाज जारी

Nalanda Suicide Case: नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना में पिता, पुत्र और बहू की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Nalanda Suicide Case

Nalanda Suicide Case: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सदस्य का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय दिलेन्द्र तांती, उनके 40 वर्षीय पुत्र रंजीत तांती और 30 वर्षीय बहू गोरी देवी के रूप में हुई है। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य पुरुषोत्तम तांती का एक निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है। रंजीत तांती की मौत भी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे हुई, जब पुरुषोत्तम तांती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते उन्हें बचा लिया और इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। इसके बाद शाम के समय रंजीत तांती और उनकी पत्नी गोरी देवी ने गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पहले गोरी देवी की मौत हो गई और कुछ घंटों बाद रंजीत तांती ने भी दम तोड़ दिया।

Diarch GO

छत में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी

इसी बीच परिवार के मुखिया दिलेन्द्र तांती ने अपने घर की छत में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल फैल गया। घटना के बाद परिवार के चार वर्षीय बच्चे प्रिंस ने बताया कि उसके माता-पिता माधोपुर बाजार से सल्फास लेकर आए थे। बच्चे के अनुसार, दोनों ने दवा खाई थी और उसे भी दवा देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उसे फेंक दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिलसा के डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ पारिवारिक कारण सामने आए हैं। हालांकि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

नालांदा की रिपोर्ट