LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Nalanda child murder: नालंदा में नींबू ने ले ली 12 साल के बच्चे की जान! जानें ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को भी देना पड़ा दखल

Nalanda child murder: नालंदा के सकरावा गांव में नींबू उठाने के विवाद में 12 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दिया है। इसके बाद गांव में तनाव और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Nalanda child murder
12 साल के बच्चे की गई जान- फोटो : social media

Nalanda child murder: नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावा गांव में मामूली विवाद ने बड़ा दर्दनाक रूप ले लिया। नींबू तोड़ने की बात को लेकर 12 साल के एक बच्चे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृत बच्चे की पहचान राजकुमार पासवान के बेटे झगड़ू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि झगड़ू गांव के बच्चों के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान उसने पेड़ से गिरा हुआ एक नींबू उठा लिया। आरोप है कि इस बात पर गांव के गोरख मियां नाराज हो गए और बच्चे पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में झगड़ू के सिर में गंभीर चोट लगी।

घटना के बाद परिजन घायल बच्चे को इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और लोगों में गुस्सा फैल गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों पर लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद गांव में तनाव और बढ़ गया।

Diarch GO

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हालात को देखते हुए सकरावा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर डीएसपी नूरुल हक मौके पर कैंप कर रहे हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मासूम बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण लगातार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।