LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Politics : नालंदा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सांसद रविशंकर प्रसाद, कहा ‘बिहार के मतदाताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं’ माफी मांगे राहुल गांधी

Bihar Politics : नालंदा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शाम

NALANDA : बिहारशरीफ में गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद, मंत्री प्रेम कुमार , मंत्री डॉ सुनील कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. संजय जायसवाल के अलावा एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस मौके पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों पर तीखे वार किए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि  “यह दोनों युवराज वोटर लिस्ट पर सवाल उठाकर बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं। बिहार के मतदाताओं ने नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और एनडीए नेताओं को पूरी ईमानदारी से जिताया है। उनके फैसले का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को लेकर हुई कथित अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी ने गरीबी में संघर्ष कर देश के प्रधानमंत्री को पाला-पोसा, ऐसे में उनके बारे में अपमानजनक बातें करना बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की “राहुल गांधी जी को देश से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन उनका अहंकार इतना बड़ा है कि वे माफी नहीं मांगेंगे। कांग्रेस का यह रवैया बेहद शर्मनाक है।”एनडीए नेता ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठबंधन को आने वाले चुनावों में भी जनता का भारी समर्थन मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद नीरज कुमार समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। 

वहीँ आरा में गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आरा क्लब में किया गया। इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान भाजपा नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान केंद्रीय राज्य गृह मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना बंद करो। कांग्रेस और राजद के लोग गाली गलौज करते है। तेजस्वी यादव चारा घोटाला के पैसा से पले है। सोने चांदी के चमच में खाए है। देश का बंटवारा उनके पूर्वजों ने कराया है। वहीं नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ताओं का रात में रिहर्सल कराते है कि वो नरेंद्र मोदी जी को कैसे गाली देना है। वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को रावण और कंश से संबोधित करते हुए कहा कि रावण कंश और कौरव का घमंड नहीं रहा तो इन लोगों का क्या है। बिहार की जनता मोदी जी के अपमानित करने का बदला जरूर लेगी। रावण कौरव और कंश की लंका बिहार की जनता जल देगी। वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।

खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा का आगामी विधानसभा चुनावों पर कोई असर नहीं होगा। मंत्री ने सवाल के जवाब में कहा, “यहां हजारों कार्यकर्ता जुटे हैं, किसी का नाम कटा है क्या? जहां-जहां राहुल गांधी चुनावी कैंपेन के लिए गए हैं, वहां उन्हें सिर्फ शून्य मिला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली गए, वहां उन्हें क्या हासिल हुआ? बिहार में भी यही हश्र होगा।” वहीं, अपने क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सात बार के विधायक श्रवण कुमार ने इसे विपक्ष की सोची-समझी चाल बताया। उन्होंने कहा, “सोचिए, जब हम पीड़ित परिवार से मिलने जाते हैं और उसी दौरान हमारे साथ हादसा होता है, तो यह निश्चित रूप से एक साजिश का हिस्सा है।” सम्मेलन में मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज, खगड़िया से अमित और आरा से आशीष की रिपोर्ट