LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

तीन बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का बुखार, पति ने गंदा काम करते रंगे हाथों पकड़ा तो प्रेमी संग दी ऐसी सजा

नालंदा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें तीन बच्चो की माँ पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने लोक लाज सब भूलकर अजीब काम किया लेकिन पति ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.

 Nalanda Love Affair News
Nalanda Love Affair News- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के नालंदा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद दोनों की शादी करा दी। घटना के बाद क्षेत्र में इस मामले की काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, खुदागंज थाना क्षेत्र के कटवा रसलपुर गांव में शुक्रवार रात एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। बताया जाता है कि महिला तीन बच्चों की मां है और उसका प्रेम-प्रसंग गांव के ही एक युवक से चल रहा था।


परिजनों के मुताबिक, महिला के पति ने शुक्रवार रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही खुदागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाने में पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी के पिता को भी बुलाया। पूछताछ के दौरान विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई।

Diarch GO


बताया जाता है कि अगले दिन शनिवार को महिला के पति ने सहमति जताते हुए एक स्थानीय मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। शादी के दौरान महिला के तीनों बच्चे भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाह के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को पीछे छोड़कर नए पति के साथ पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना हो गई। चूंकि यह अंतरजातीय विवाह बताया जा रहा है, इसलिए इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

राज की रिपोर्ट