LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : एमटीएस में नौकरी के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठगी, नालंदा पुलिस ने शातिर ठग अमित कुमार को किया गिरफ्तार

Bihar News : सरकारी विभागों में MTS के पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News : एमटीएस में नौकरी के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठ
करोड़ों की ठगी - फोटो : RAJ

NALANDA : एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपित को तेल्हाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कई लोगों से बड़ी रकम वसूली थी। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

विभाग से जुड़े बिचौलिए 

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष अजीत कुमार टिंकू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एकंगरसराय निवासी अमित कुमार है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विभाग से जुड़े कुछ बिचौलियों की मदद से शुरुआत में गांव के कुछ लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम पर लगवा दिया था। इससे लोगों का उस पर विश्वास बढ़ गया। उसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल ली।

Diarch GO

3 महीने काम कराया, वेतन नहीं दिया

काम पर लगाए गए लोगों ने करीब तीन महीने तक कार्य किया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ और पूरे मामले की जानकारी सामने आने लगी। जब पीड़ितों ने संबंधित कार्यालयों से जानकारी ली तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से तेल्हाड़ा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

नेटवर्क की जांच 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उससे ठगी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ अन्य थाना क्षेत्रों में भी नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले दर्ज हैं। सभी मामलों का सत्यापन किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट