LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Politics : नालंदा में विधायक सुनील कुमार ने पेश किया 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड, कहा रहूं या न रहूं, लेकिन लोग जरुर याद करेंगे

Bihar Politics : बिहारशरीफ के विधायक सुनील कुमार ने 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने कहा की मैं रहूँ या न रहूँ, लोग जरुर याद करेंगे.........पढ़िए आगे

Bihar Politics : नालंदा में विधायक सुनील कुमार ने पेश किया 2
20 सालों का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : RAJ

NALANDA : 2005 से पहले का बिहार गड्ढों, अंधेरों और आतंक का बिहार था। शहर की मुख्य सड़कों पर चार-चार फीट के गड्ढे थे और रिक्शे तक पलट जाते थे। ऐसे बिहार को हमने बदला है। यह बातें बिहारशरीफ से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में कहीं। अपने 20 साल के विधायक कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र सपना बिहारशरीफ को पूरे राज्य में सबसे उत्कृष्ट विधानसभा बनाना है।

पानी की किल्लत से लेकर सड़कों का जाल बिछाने तक

उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मैं विधायक बना तो शहर में सिर्फ 17 नलकूप थे, जिनमें से 12 बीमार थे। मैंने 2005 से 2015 के बीच 36 नए उच्च प्रवाहित नलकूप लगवाए, जिससे पानी की किल्लत दूर हुई। उन्होंने तुंगी हॉल्ट से एनएच-31 को जोड़ने वाली सड़क, मुगलकुआं-रहुई रोड और छोटी पहाड़ी-बड़ी पहाड़ी के पीछे सड़क निर्माण को अपनी बड़ी उपलब्धियों में गिनाया।

आस्था के केंद्रों का किया कायाकल्प

डॉ. सुनील ने कहा कि उन्होंने शहर के आस्था केंद्रों का भी कायाकल्प किया है। उन्होंने बताया कि बाबा मनीराम अखाड़ा, जहां पहले सिर्फ एक मंदिर था, वहां आज छठ घाट, अखाड़ा और पेवर ब्लॉक से सुसज्जित मैदान है। अब 10 करोड़ रुपये की लागत से वहां एयर कंडीशंड विवाह भवन और तालाब का सौंदर्यीकरण भी कराया जा रहा है। उन्होंने 2.68 करोड़ रुपये की लागत से हिरण्य पर्वत के विकास की भी जानकारी दी।

फ्लाईओवर के नीचे बनेगा 3.89 करोड़ का पार्क

उन्होंने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देवीसराय से कारगिल चौक तक फ्लाईओवर के नीचे 3.89 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा, जो शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेरा विजन है कि शहर का कोई भी हिस्सा बेकार न रहे।

NSIT
Nsmch

हर गरीब के लिए बनाया सामुदायिक भवन

उन्होंने बताया कि शहर के गरीब और वंचित इलाकों जैसे झींगनग-कादी-ीघा, खैराबाद, अलीनगर, सकुनत, कल्याणपुर और मंसूर नगर में उन्होंने सामुदायिक भवनों का जाल बिछा दिया है, ताकि गरीब परिवार की बेटियों की शादी सम्मान के साथ हो सके। अंत में उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि 20 साल के कार्यकाल में मैंने अपने दामन पर एक भी दाग नहीं लगने दिया है। मैं रहूं या न रहूं, लेकिन लोग याद करेंगे कि डॉक्टर सुनील नाम का भी कोई विधायक था।

नालंदा से राज की रिपोर्ट