LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

पांच दिन बाद सकुशल बरामद हुआ लापता टेंट संचालक, शादी के सीज़न में दबाव से बचने के लिए भागा

पांच दिन बाद सकुशल बरामद हुआ लापता टेंट संचालक, शादी के सीज़

Nalanda - सोहसराय थाना क्षेत्र के श्रृंगारहाट मोहल्ला से  शादी–विवाह के सीज़न में अचानक लापता हुए टेंट संचालक कमलेश को पुलिस ने पटना जिले के बख्तियारपुर से बरामद कर लिया। उसकी पत्नी द्वारा पति के अपहरण और अनहोनी किया शंका को लेकर मामला दर्ज कराया गया था । पत्नी ने दिए कि आवेदन में आशंका जताई थी कि पति पर बढ़ते कर्ज के कारण वे मानसिक दबाव में थे और इसी परेशानी में घर छोड़कर चले गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की।

इसी बीच घटना दर्ज होने के दूसरे ही दिन परिजन थाने पहुंचे और हंगामा करने का प्रयास किया। हालांकि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ‘मुकेश’ ने स्थिति संभालते हुए परिजनों को समझाया और शांत करवाकर घर भेज दिया। पुलिस ने आश्वस्त किया कि पूरी टीम कमलेश की तलाश में लगी है।

Diarch GO

डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि टेंट संचालक ने  23–24 नवंबर को सात शादियों में टेंट लगाने के लिए उसने करीब पांच लाख रुपये अग्रिम ले रखे थे। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति से 1.20 लाख रुपये का कर्ज भी था। काम पूरा कर पाने में असमर्थता और लगातार बढ़ रहे दबाव से वे घबरा गए। इसी तनाव में उन्होंने मोबाइल बंद किया और बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़ दिया। 

घर से निकलने के बाद वे पहले बस स्टैंड पहुंचे, फिर बख्तियारपुर गए। वहां से वे आसनसोल चले गए और कुछ दिनों तक वहीं रहे। गुरुवार देर रात आसनसोल से पटना लौटे और शुक्रवार सुबह वापस बख्तियारपुर की ओर जा रहे थे, तभी सोहसराय थाना पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के अलावा पुलिस बल के जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch

Report - pranay raj