LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Police : नालंदा में पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, जमादार गंभीर रूप से हुआ जख्मी, इलाके में मची अफरा-तफरी

Bihar Police : नालंदा में पुलिस टीम पर सामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. जिससे जमादार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Police : नालंदा में पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने किया
पुलिस टीम पर हमला - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला में गुरुवार को पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में थाना के जमादार पप्पू कुमार हल्के रूप से चोटिल हो गए। अचानक हुए इस हमले से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मोहल्ले की उर्मिला देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके बंद घर का शटर तोड़कर कुछ लोगों ने भीतर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर दी है। इस शिकायत पर  थाना की पुलिस टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने वालों को समझाने के बाद मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। पुलिस दल वापस लौट ही रहा था कि उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पीछे से पथराव शुरू कर दिया। इसमें जमादार पप्पू कुमार को हल्की चोट आई और पुलिस को तत्काल सतर्क होकर स्थिति संभालनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि दोषियों की पहचान की जा रही है और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस बलों को तैनात किया गया है। घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में रही। इधर, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्रीय माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और पथराव करने वाले शरारती तत्वों की तलाश में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट