LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Crime News : राजगीर के नौलखा मंदिर में बदमाशों ने लूटे 2 करोड़ रूपये, गार्ड को चाकू मारकर किया जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : राजगीर के नौलखा मंदिर में बदमाशों ने लूटे

NALANDA : राजगीर के प्रसिद्ध नौलखा मंदिर में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। चार अज्ञात बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर वहां मौजूद नाइट गार्ड और ऑफिस असिस्टेंट को बंधक बना लिया और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर नाइट गार्ड पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जबकि ऑफिस असिस्टेंट को बंदूक दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। जख्मी गार्ड का दावा है कि दान पेटी में 2 करोड़ से अधिक रुपए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नाइट गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है, और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है। घायल नाइट गार्ड बड़ी मिल्की निवासी 60 वर्षीय सुदल राम है, वे पिछले 40 वर्षों से मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सुदल राम के परिवार वालों ने बताया कि उनके हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनका बायां अंगूठा पूरी तरह कट गया। शरीर पर भी कई जगह गहरे जख्म हैं। परिजनों ने मंदिर प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ऑफिस असिस्टेंट को कमरे में बंद कर की लूट

मंदिर में कार्यरत ऑफिस असिस्टेंट रामबचन उपाध्याय ने बताया कि रात करीब 1 बजे चार बदमाश मंदिर परिसर में दाखिल हुए। सबसे पहले उन्हें गन पॉइंट पर लेकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने दान पेटियों को तोड़कर उसमें रखे रुपये लूट लिए। यह रकम दिसंबर से जमा थी और ऑफिस कक्ष में रखी गई चार दान पेटियों में भरी हुई थी। 

कई गार्ड की भूमिका संदिग्ध

घायल सुदल राम ने बताया कि मंदिर में कार्यरत एक अन्य गार्ड दिलीप, रात करीब 10 बजे चार युवकों को मंदिर परिसर में लाया और उन्हें अंदर प्रवेश दिलाया। इसके बाद वह खुद चला गया। करीब 2 बजे वे युवक बोरे में सामान लेकर निकलने लगे, लेकिन सुदल राम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर दरवाजा खुलवाया। बाहर जाते समय दो बदमाश वापस लौटे और सुदल राम पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच

घटना के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम को बुलाया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। मंदिर परिसर में ठहरे पर्यटकों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही उनके सामान की भी तलाशी ली जा रही है। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट