LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Politics : सीएम नीतीश को भ्रष्टाचार का पितामह कहे जाने पर मंत्री विजय चौधरी ने किया पलटवार, कहा महागठबंधन ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संविधान संशोधन बिल का किया विरोध

Bihar Politics : सीएम नीतीश को भ्रष्टाचार का पितामह कहे जाने

NALANDA : अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के बिना हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को एनडीए की ओर से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और “फिर से नीतीश” का नारा गूंजा। सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार को भ्रष्टाचार का पितामह कहकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ संविधान संशोधन का बिल लाया गया, तब उसका विरोध महागठबंधन ने किया था। इससे साफ है कि असली भ्रष्टाचारियों की पहचान कौन हैं।

Diarch GO

विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीति की शुचिता और ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज की राजनीति में इतनी साफ छवि का नेता दूसरा कोई नहीं है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे आरोप-प्रत्यारोप और गढ़ी हुई कहानियों के सहारे राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पर भी उन्होंने कड़ा प्रहार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर एआई जेनरेटेड वीडियो को उन्होंने सिरफिरेपन की निशानी बताया और कहा कि मां का अपमान कोई भी भारतीय सहन नहीं करेगा।

इस मौके पर कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि महागठबंधन के पास न एजेंडा है न विजन। जनता विकास चाहती है और उसका भरोसा केवल एनडीए पर है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट