LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar News : मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा मणिराम की समाधि पर की पूजा अर्चना, लंगोट चढ़ाकर की राज्य में सुख-समृद्धि की कामना

Bihar News : मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा मणिराम की समाधि पर क

NALANDA : ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को बिहारशरीफ स्थित बाबा मणिराम की समाधि पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और लंगोट अर्पित कर राज्य की शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा मणिराम सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है। इनके समाधि पर दूर-दराज से लोग आकर लंगोट चढ़ाते है और मन्नतें मांगते है। सच्चे मन से मांगी गयी दुआ पूरी होती है। 

उन्होने कहा कि बाबा की कृपा से उनके दर पर आये कोई व्यक्ति खाली हाथ नहीं जाता। मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। बाबा मणिराम और महान सूफी संत मखदूम साहब में काफी गहरी दोस्ती थी। कहा जाता है कि एक बार वे दीवार पर बैठकर दातुन कर रहे थे। मखदूम साहब ने मिलने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने दीवार को ही चलने का आदेश दिया तो दीवार ही चलने लगी थी। दोनों संतो की दोस्ती और गंगा जमुनी तहजीब की लोग आज भी मिसाल देते हैं बाबा मणिराम के आशीर्वाद से ही बिहार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

मंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष बाबा के दरबार में आकर आशीर्वाद लेते हैं ताकि राज्य और समाज में सुख-शांति बनी रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इतनी शक्ति प्रदान करें बिहार के लोगों की खिदमत करते रहें राज्य को विकास के क्षेत्र में देश में अव्वल पायदान पर बनाएं रखें‌। बाबा से उनके उतम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना हम-सभी करते हैं। बाबा हमें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इतनी शक्ति दें कि हम बिहार को और बेहतर बना सकें तथा समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश फैला सकें।" उन्होंने  कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। इस मौके पर मंत्री ने मेले में आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और उनसे अपील की कि वे अपने परिवार, समाज और देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, सोनी लाल, अरविंद पटेल, सन्नी पटेल, राजा मुखिया, युगल किशोर मुखिया, धीरज पटेल, नारायण यादव, जयन्त शर्मा, विश्वास सिंह, जीतन चौहान, संजीत यादव, जनार्दन पंडित, अजय चंद्रवंशी, अविनाश मौर्या, कमल किशोर, तन्नु सिंह, पप्पू मुखिया, संजय प्रसाद कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा, प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह, डॉ. सुनील दत्त, संजय राम, रंजीत सिंह, पवन शर्मा, नवीन राउत, सुधीर कुमार, प्रदीप मुखिया, नीतीश पाण्डेय, बब्लू मुखिया, संजीत पटेल, गोलू कुमारी, नीशू कुमारी, सचिन पटेल, शशिभूषण प्रसाद, बिट्टू कुशवाहा, अनुज कुमार, बंटी यादव, अभिषेक पटेल, शैलेन्द्र चौहान, निवास मुखिया, बब्लू पटेल, उपेन्द्र सिंह, अर्णव आर्या, सौरभ पासवान, प्रमोद यादव, धनंजय मुखिया विशुनदेव प्रसाद उपेन्द्र दिलवाला,आकाश कुमार काजल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट