LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे सहायता राशि के चेक, हादसों में जान गंवाने वाले मृतकों के आश्रितों को दी सांत्वना

Bihar News : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना का चेक प्रदान किया।

Bihar News : मंत्री श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवारों को सौंपे
मंत्री ने सौंपा चेक - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सोमवार को नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड पहुंचे। यहाँ उन्होंने विभिन्न हादसों (डूबने और सड़क दुर्घटना) में अपनी जान गंवाने वाले तीन मृतकों के अत्यंत गरीब और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री ने 'मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना' के तहत स्वीकृत सहायता राशि के चेक पीड़ित परिवारों के आश्रितों को सौंपे, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें आर्थिक संबल मिल सके।

डूबने से मृत मुकेश कुमार की पत्नी को मिली सहायता

मंत्री श्रवण कुमार सबसे पहले नूरसराय प्रखंड के अंतर्गत सरगांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने पानी में डूबने के कारण असमय काल के गाल में समाए स्थानीय निवासी मुकेश कुमार के परिजनों से भेंट की। मंत्री ने मुकेश कुमार की आश्रित पत्नी ज्योति देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना का चेक प्रदान किया और उन्हें हरसंभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।

सड़क हादसे के शिकार दो अन्य परिवारों को भी सौंपे चेक

इसके बाद मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो अन्य परिवारों के आश्रितों को चेक सौंपे। उन्होंने अजयपुर निवासी मृतिका लालती देवी के पति शिव मोची को सहायता राशि का चेक दिया। साथ ही, पपरनौसा निवासी मृतक चंदन कुमार की पत्नी निक्की कुमारी को भी चेक प्रदान किया गया। बता दें कि लालती देवी और चंदन कुमार की अलग-अलग सड़क हादसों में दर्दनाक मौत हो गई थी।

मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सहायता राशि वितरण के इस कार्यक्रम के दौरान नूरसराय के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचलाधिकारी (CO) सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। मौके पर पूर्व मुखिया बृजनंदन सिंह, वर्तमान मुखिया विष्णुदेव पासवान, बिट्टू कुमार, वरुण कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह, प्रेम सिंह, प्रमोद सिंह, ध्रुव सिंह, पिंटू पासवान, तपेश्वर सिंह, राजीव कुमार, सतीश सिंह और निराला सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

NSIT
Nsmch