LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : सीएम नीतीश को मिली धमकी पर बोले मंत्री जमा खान, कहा- यहाँ नहीं चलती किसी की मनमानी, यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं...

Bihar News : सीएम नीतीश को मिली धमकी पर बोले मंत्री जमा खान,

NALANDA : बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान बिहारशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना में जान गंवाने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान मंत्री जमा खान ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि का चेक भी सौंपा। मीडिया से बातचीत में मंत्री जमा खान ने कहा कि नवादा जिले के भट्ठा पर गांव में घटी मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी द्वारा दी गई धमकी के सवाल पर मंत्री जमा खान ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं। शायद पाकिस्तान यह भूल गया है कि यहां किसी की मनमानी नहीं चलती। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। 

मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबका साथ, सबका सम्मान और सबका विकास की नीति पर काम करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने एक पिता की तरह आगे बढ़कर एक पुत्री का हिजाब हटाने का काम किया। लेकिन कुछ लोग इस संवेदनशील मुद्दे पर मजाक बनाने का काम कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।  

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट