LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Wife murder - खर्चे के लिए पति से मांगा पैसा, विवाहिता को मिली मौत की सजा, ससुरालवालों पर जहर देकर मारने का आरोप

Wife murder - पति ने अपने खर्चे के लिए पैसे की डिमांड की तो पूरे ससुराल के परिवार ने उसकी जहर देकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को छोड़कर सभी भाग गए।

Wife murder - खर्चे के लिए पति से मांगा पैसा, विवाहिता को मि
विवाहिता की जहर देकर की हत्या- फोटो : PRANAY RAJ

Nalanda - सारे थाना क्षेत्र के झरहापर गांव में गुरुवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका कुंदन यादव की 26 वर्षीय पत्नी बबली देवी है।  पुलिस ने विवाहिता का शव का पोस्टमार्टम के बाद उसे  परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले में हरनौत थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मृतका के पिता अनिल यादव ने बताया कि पुत्री की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। आठ माह का एक पुत्र विक्की कुमार है। फुआ कविता देवी और बहन लाखो देवी ने बताया कि पति दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करता है।

Diarch GO

पत्नी को नहीं देता खर्चे के लिए पैसा

पत्नी को खर्चे के लिए वह एक भी रुपए नहीं देता था इसे लेकर अक्सर ससुराल वालों से विवाद होता रहता था। वह रुपया मां और बहन के खातों में भेजता था। इसका वह बार-बार विरोध करती थी इसी विरोध में गुरुवार को दिन में ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट किया था जिसके शिकायत उसने फोन कर मायके वालों को दी थी। 

हत्या के बाद ससुराल के लोग फरार

शाम में पड़ोसियों ने सूचना दिया कि ससुराल वाले उसे जहर देकर हत्या करने के बाद सबको ठिकाने लगाने की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर जब हम लोग वहां पहुंचे तो उसका शव कमरे में पड़ा हुआ था और ससुराल के लोग फरार थे।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष रितु रंजन ने बताया कि ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Report - pranay raj