LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : इंस्टाग्राम पर विवाहिता को युवक से हुई मोहब्बत, शादी के चार महीने बाद प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस ने 48 घंटे में सकुशल किया बरामद

Bihar News : शादी के चार महीने बाद ही विवाहिता को सोशल मीडिया पर युवक से दोस्ती हो गयी. जिसके बाद वह पति को छोड़कर फरार हो गयी. हालांकि पुलिस ने.......पढ़िए आगे

Bihar News : इंस्टाग्राम पर विवाहिता को युवक से हुई मोहब्बत,
प्रेमी के साथ प्रेमिका फरार - फोटो : RAJ

NALANDA : सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफ़ॉर्म पर हुई दोस्ती एक विवाहिता के जीवन में इस कदर हावी हो गई कि उसने चार महीने पुराने वैवाहिक संबंध को तोड़ प्रेमी के साथ घर छोड़ दिया। मामला कतरीसराय थाना क्षेत्र के छाछुबिगहा गांव का है। यहां के कैलू राम की पुत्री निशा कुमारी की शादी चार माह पूर्व राजगीर विस्थापित नगर निवासी सोनू कुमार के साथ हुई थी।

विवाहिता पिछले लगभग छह महीनों से जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मंजोश गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह उर्फ मिंटू सिंह के पुत्र रितिक कुमार से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं। कुछ दिन पहले निशा कुमारी अपने ससुराल से मायके आ गई। मायके में एक-दो दिन रहने के बाद वह अपने प्रेमी के बुलावे पर घर से गायब हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उसकी मां सविता देवी ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।

Diarch GO

कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू की गई। युवती के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन विश्लेषण से पता चला कि वह रितिक कुमार के साथ है। अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार और महिला सिपाही संचिता कुमारी ने तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस ने सिकंदरा थाना के सहयोग से मात्र दो दिनों में युवती को युवक के घर से बरामद कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

बरामद विवाहिता को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट