LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Asia Cup 2025 : मलेशिया ने कोरिया और बांग्लादेश ने चीनी ताइपेई को दी शिकस्त, कल भारत का जापान से होगा मुकाबला

Asia Cup 2025 : राजगीर में खेले जा रहे एशिया कप में मलेशिया ने कोरिया और बांग्लादेश ने चीनी ताइपेई को शिकस्त दी. वहीँ कल जापान का मुकाबला भारत से होगा......पढ़िए आगे

Asia Cup 2025 : मलेशिया ने कोरिया और बांग्लादेश ने चीनी ताइप
भारत का मुकाबला जापान से - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 का दूसरा दिन रोमांच से भरपूर रहा। जब पूल-बी के मुकाबले सुर्खियों में छा गए। दर्शकों ने दो यादगार मैच देखे। पहला जबरदस्त गोलों की बारिश वाला और दूसरा एक रोमांचक रणनीतिक जंग जो अंतिम क्षणों तक संघर्षपूर्ण रहा।

मैच 1: बांग्लादेश बनाम चीनी ताइपेई – दो हाफ़ की कहानी

बांग्लादेश ने चीनी ताइपेई पर 8–3 की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्कोरलाइन पूरी कहानी नहीं बताती। हाफ-टाइम तक मुकाबला 2–2 पर बराबरी पर था और चीनी ताइपेई ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाया। लेकिन दूसरे हाफ़ में बांग्लादेश ने आक्रामक खेल का तूफ़ान ला दिया और छह गोल दागकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल कर ली।

Diarch GO

मैच 2: कोरिया बनाम मलेशिया – दिग्गजों पर मलेशिया की बढ़त

दिन का दूसरा मुकाबला पूल-बी की एक क्लासिक भिड़ंत थी, जिसमें कोरिया और मलेशिया आमने-सामने थे। हाफ-टाइम तक स्कोर 1–1 से बराबरी पर था। लेकिन दूसरे हाफ़ में मलेशिया ने अपने मौक़ों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए तीन गोल दागे और 4–1 से बड़ी जीत दर्ज की। यह नतीजा पूल-बी की अंक तालिका के लिए अहम साबित हो सकता है, क्योंकि मलेशिया ने खुद को गंभीर दावेदार के रूप में पेश किया।

जापान बनाम भारत

कल यानी रविवार को दिन के एक बजे चीन बनाम कज़ाख़स्तान और तीन बजे जापान बनाम भारत के बीच खेला जायेगा। बता दें की हीरो एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 अब और भी रोमांचक होता जा रहा है। कल मेज़बान भारत और जापान की टक्कर होगी, जो निस्संदेह टूर्नामेंट का एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला साबित होगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट