LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: वाह रे शराबबंदी! अब गिट्टी की आड़ में हो रही अवैध शराब का कारोबार, नालंदा में डेढ़ करोड़ की खेप बरामद

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून चरम पर है। शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद प्रदेश में धड़ल्ले से शराब का कारोबार चल रहा है। इसी कड़ी में करीब डेढ़ करोड़ का लाल पानी नालंदा से पुलिस ने बरामद किया है।

शराब
डेढ़ करोड़ की शराब जब्त - फोटो : social media

Bihar News: पटना मद्य निषेध विभाग की सूचना पर नूरसराय थाना पुलिस ने गिट्‌टी लोड दो हाइवा से शराब व बीयर खेप बरामद किया। दोनों वाहनों पर गिट्‌टी में छिपाकर शराब व बीयर की कार्टन रखी गई थी। कुल 7990.23 लीटर शराब-बीयर बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। मौके से दाे चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वैशाली लाई जा रही थी खेप

गिरफ्तार धंधेबाज झारखंड के धनबाद जिला के झरिया थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पहाड़ी  निवासी सीताराम साह का पुत्र राजेंद्र कुमार साह और बिहार के जमुई जिला के गडही थाना क्षेत्र के ऊंटा पत्थर गांव नविासी स्व. भूलली साह का पुत्र उमेश कुमार साह है। राजेंद्र पर पूर्व से बेगूसराय थाना में उत्पाद अधिनियम का केस दर्ज है। खेप वैशाली ले जाई जा रही थी।

गिट्टी लोड हाइवा में शराब की खेप 

डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि पटना मद्य निषेध से सूचना मिली थी कि गिट्‌टी लोड दो हाइवा से झारखंड से शराब खेप लाई जा रही है। सूचना के बाद बिहटा-सरमेरा मार्ग के मुजफ्फरपुर गांव के पास घेराबंदी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार राजेंद्र शराब माफिया है। उस पर पूर्व से बेगूसराय मेें केस दर्ज है। वाहनों में जीपीएस लगा था।

जीपीएस से वाहनों पर रखे थे नजर 

मुख्य धंधेबाज जीपीएस से वाहनों पर नजर रखे था। खेप झारखंड से हाजीपुर के वैशाली ले जाई जा रही थी। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। वाहनों से दो जीपीएस व दो मोबाइल बरामद हुआ। कार्रवाई टीम में इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, दारोगा संजीव कुमार, रमेश पासवान, प्रशिक्षु दारोगाराजू कुमार, रामजीत प्रसाद, जमादार सुनील राम, इंद्रजीत पासवान, आरक्षी राकेश कुमार, नीतीश कुमार शामिल थे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट