LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : जन्म के बाद सरकारी अस्पताल में बच्ची को छोड़कर फरार हुई कलयुगी माँ, कागजी कार्रवाई पूरी कर साथ ले गयी चाची

Bihar News : जन्म के बाद सरकारी अस्पताल में बच्ची को छोड़कर फ

NALANDA :  जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार को एक हैरतअंगेज मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक महिला ने बच्ची को जन्म देने के नौ दिन बाद उसे अस्पताल में ही छोड़ दिया और फरार हो गई। बाद में परिजनों की मौजूदगी में बच्ची को उसकी चाची अपने साथ घर लेकर गई। नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी रोहित राज की पत्नी नंदनी कुमारी ने 4 नवंबर को सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। वह बेटी के जन्म से नाराज थी। 

परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को नंदनी बच्ची को अस्पताल के बेड पर छोड़कर बिना किसी को बताए अस्पताल से निकल गई। काफी देर तक जब महिला नहीं लौटी, तो उसने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों और ससुराल पक्ष को मौके पर बुलाया।

Diarch GO

अस्पताल प्रशासन की समझाने के बावजूद नंदनी कुमारी बच्ची को अपने साथ ले जाने के लिए तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि वह बच्ची को नहीं रखेगी। इसके बाद स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बच्ची को सुरक्षित रूप से परिवार को सौंपने का निर्णय लिया।

मंगलवार की दोपहर बच्ची की चाची अस्पताल पहुंचीं और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को अपने साथ घर ले गईं। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अब परिवार के संरक्षण में है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट