LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल, कार्यकर्ता आभार समारोह में अपमानित करने का लगाया आरोप

Bihar News : नालंदा में जदयू कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा. कार्यकर्त्ता आभार सम्मेलन के दौरान उन्होंने अपमानित करने का आरोप लगाया है....

Bihar News : सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ताओं ने
जदयू में बवाल - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहारशरीफ के सोगरा स्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। समारोह में समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के अलावा सांसद, विधायक एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस समय कार्यकर्ताओं ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के सम्मान से की गई। पहले मंच से कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, इसके बाद नीचे कुर्सियों पर बैठे अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मान दिए जाने लगे। इसी क्रम में अचानक असंतोष फैल गया और कई कार्यकर्ता भड़क उठे। उनका आरोप था कि सम्मान देने में खुले तौर पर भेदभाव किया गया। किसी को शॉल तो किसी को केवल गमछा देकर औपचारिकता निभाई गई, जबकि कई वरिष्ठ और लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को न तो मंच पर स्थान मिला और न ही सम्मान।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मो. अरशद और अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार समेत अन्य नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिन लोगों ने वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत की, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को ही प्राथमिकता दी गई। इसको लेकर माहौल गरमाता चला गया और नारेबाजी शुरू हो गई।

हंगामे के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने सम्मान में मिले गमछे लौटाते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध जताया तो उन्हें चुप कराने के लिए दबाव बनाया गया। कुछ कार्यकर्ताओं ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि विधायक द्वारा बुलाए गए असामाजिक तत्वों के जरिए कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कराने की कोशिश की गई। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन नाराज कार्यकर्ता शांत होने को तैयार नहीं थे। देखते ही देखते पूरा कार्यक्रम अव्यवस्था का शिकार हो गया ।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट