LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : बहुजनों पर अत्याचार के खिलाफ जन कल्याण संघ की हुंकार, सत्येंद्र पासवान के नेतृत्व में हजारों महिलाएं राज भवन पदयात्रा में हुई शामिल

Bihar News : जन कल्याण संघ की ओर से करीब एक हजार महिलाओं के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई. जो तीन दिनों के बाद राजभवन पहुंचेगी .....पढ़िए आगे

Bihar News : बहुजनों पर अत्याचार के खिलाफ जन कल्याण संघ की ह
राजभवन मार्च - फोटो : RAJ

NALANDA : जन कल्याण संघ एक आवाज के बैनर तले बुधवार को करीब एक हजार महिलाओं के साथ विशाल पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बिहारशरीफ से शुरू होकर तीन दिनों में पटना राजभवन पहुँचेगी, जहां राज्यपाल को 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पासवान ने कहा कि “बहुजन समाज लगातार हत्या, बलात्कार और अपराध का शिकार हो रहा है। सरकार और प्रशासन न्याय दिलाने में विफल साबित हो रहे हैं। पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा और नौकरी मिलनी चाहिए।” 

उन्होंने मांग की कि एससी-एसटी एक्ट के तहत मुआवजे की राशि बढ़ाकर 16 लाख की जाए और आठ दिनों के भीतर परिजनों को दी जाए। संघ के नेता राकेश पासवान ने कहा कि “भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन और पर्चाधारी परिवारों को कब्जा देकर आवास निर्माण कराया जाना चाहिए। वहीं सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और रसोईया कर्मियों को न्यूनतम 25 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाए।”

Diarch GO

प्रमोद कुमार निराला ने कहा कि “आज भी बहुजनों के अधिकारों की हकमारी हो रही है। संविदा कर्मियों को स्थायीकरण, सफाईकर्मियों का वेतनमान बढ़ाने और गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ देने जैसे मुद्दों पर सरकार को गंभीर होना होगा।”

जन कल्याण संघ की ओर से यह भी मांग की गई है कि आपदा से जुड़े मामलों को पुनः जिला न्यायालय को सौंपा जाए और आपदा राहत राशि का अधिकार अंचलाधिकारी को दिया जाए। साथ ही वर्ष 2021 से अब तक सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के आश्रितों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इस पदयात्रा में आशा देवी, पिंटू पासवान, गीता देवी मनोरमा देवी सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट