LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Asia Cup Hockey : 2025: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, चीन को 4-3 से दी शिकस्त, खिलाडियों की हौसला अफजाई करने सीएम नीतीश पहुंचे राजगीर

Asia Cup Hockey : एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम का सामना अपने पहले मैच में चीन से हुआ. जिसे मेजबानों ने 4-3 से जीत लिया...पढ़िए आगे

Asia Cup Hockey : 2025: भारत ने जीत के साथ की शुरुआत, चीन को
भारत ने जीता मुकाबला - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : हीरो एशिया कप मेंस हॉकी टूर्नामेंट का रोमांच शुक्रवार को राजगीर खेल अकादमी में चरम पर रहा। दिन के सबसे अहम मुकाबले में मेजबान भारत ने चीन के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआती क्वार्टर में चीन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए बढ़त बना ली। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। आक्रामक मूवमेंट और तेज़ पासिंग के दम पर भारत ने लगातार दो गोल दागते हुए स्कोर 2-1 कर लिया। दर्शकों में जोश देखते ही बन रहा था। भारत की बढ़त मिलने के बाद पूरे स्टेडियम में "भारत-माता की जय" के नारे गूंज उठे।

इस खास मुकाबले को देखने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजगीर खेल अकादमी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की धरती पर आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से खेलों को नई दिशा मिलेगी और युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ेगी।

दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उसने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। दूसरे मैच में कोरिया का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला, जब उसने चाइनीज ताइपे को 7-0 से एकतरफा मात दी। वहीं जापान ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कज़ाख़िस्तान पर 7-0 की बड़ी जीत दर्ज की।

राजगीर में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल एशियाई हॉकी टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा का मंच बना है, बल्कि दर्शकों के लिए भी ऐतिहासिक पल साबित हो रहा है। हजारों की संख्या में खेल प्रेमी अकादमी पहुंचे और हर गोल पर तालियों से स्टेडियम गूंज उठा। भारत और चीन का यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद टीम इंडिया की वापसी ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारतीय टीम अपनी लय बरकरार रखते हुए जीत से शुरुआत करेगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट