LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Hockey final asia cup 2025: आठ साल बाद भारत बना चैंपियन, कोरिया को दी करारी मात, वर्ल्ड कप टिकट पक्का

Hockey final asia cup 2025: राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से धूल चटाई और खिताब पर कब्जा कर लिया।...

Hockey final asia cup 2025
आठ साल बाद भारत बना चैंपियन- फोटो : reporter

Hockey final asia cup 2025: राजगीर में खेले गए हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से धूल चटाई और खिताब पर कब्जा कर लिया। यह जीत भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि भारतीय टीम ने पूरे आठ साल बाद एशिया कप का ताज पहना है। यह उसकी टूर्नामेंट में चौथी खिताबी जीत है।रमनप्रीत सिंह की कप्तानी में, भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मौजूदा चैंपियन कोरिया को न केवल मात दी बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत ने इससे पहले 2003, 2007 और 2017 में भी यह खिताब अपने नाम किया था। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 2007 और अब 2025, दोनों बार फाइनल में भारत ने कोरिया को हराकर ही ट्रॉफी जीती है। हालांकि, टीम इंडिया 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में उपविजेता भी रही थी।भारत ने एशिया कप मेंस हॉकी 2025 का खिताब अपने नाम कर एशियाई हॉकी में नया अध्याय लिख दिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

फाइनल में भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, जबकि अमित रोहिदास और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल कर टीम की बढ़त को मजबूत किया। कोरिया की ओर से डेन सोन ने एकमात्र गोल किया। मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और पहले ही मिनट में बढ़त हासिल कर ली।

दिन के अन्य मुकाबलों में मलेशिया ने चीन को 4-1 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चीन चौथे स्थान पर रहा। जापान ने बांग्लादेश को 6-1 से पराजित कर पांचवां स्थान हासिल किया और बांग्लादेश को छठे स्थान से संतोष करना पड़ा।

NSIT
Nsmch

फाइनल मुकाबले से पहले उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय