LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Hero Asia Cup 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, कोरिया से होगा फाइनल मुकाबला

Hero Asia Cup 2025: भारत ने चीन को 7-0 से हराया, कोरिया से ह

RAJGIR : हीरो मेन्स एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सुपर-4 चरण के तीसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन को एकतरफा अंदाज़ में 7-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत अब रविवार को गत चैंपियन कोरिया से प्रतिष्ठित खिताब के लिए भिड़ेगा। भारत की ओर से अभिषेक (46’, 50’), शिलानंद लाकड़ा (4’), दिलप्रीत सिंह (7’), मंदीप सिंह (18’), राजकुमार पाल (37’) और सुखजीत सिंह (39’) ने गोल दागे। भारत ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और पहले क्वार्टर में ही दो गोल कर बढ़त हासिल कर ली।

चौथे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एरियल पास पर जर्मनप्रीत सिंह ने शानदार क्रॉस दिया जिसे शिलानंद लाकड़ा ने गोल में बदल दिया। सिर्फ तीन मिनट बाद, भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत की ड्रैगफ्लिक को गोलपोस्ट के पास रोका गया लेकिन दिलप्रीत सिंह ने रिबाउंड पर तेज़ी से गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा जारी रहा। 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से मिली गेंद को मंदीप सिंह ने गोल में डालकर स्कोर 3-0 कर दिया।

Diarch GO

तीसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दो गोल किए। 37वें मिनट में राजकुमार पाल ने और दो मिनट बाद सुखजीत सिंह ने शानदार गोल कर बढ़त 5-0 कर दी। चौथे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक अंदाज़ बनाए रखा। 46वें और 50वें मिनट में अभिषेक ने लगातार दो गोल कर टीम का स्कोर 7-0 तक पहुँचा दिया। भारत ने पूरे मैच में आक्रमण और रक्षा दोनों ही मोर्चों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना कोरिया से होगा, जो शनिवार को मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुँचा।

वहीँ आज कज़ाखीस्तान ने चीनी ताइपे को 6-4 से हराया (7वें/8वें स्थान का मुकाबला)। जबकि कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत और कोरिया के बीच फाइनल रविवार, 7 सितम्बर 2025 को शाम 7:30 बजे (आईएसटी) खेला जाएगा।

NSIT
Nsmch