LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : नालंदा में पति ने साली से रचाई शादी, नाराज पत्नी ने मासूम बेटी संग खाया जहर, दोनों की हुई मौत

Bihar News : बिहार के नालंदा में पति ने अपनी साली से शादी रचा लिया. जिसके बाद नाराज पत्नी ने जहर खाकर ख़ुदकुशी कर ली........पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में पति ने साली से रचाई शादी, नाराज पत्न
जहर खाकर ख़ुदकुशी - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पारिवारिक कलह से आहत एक महिला ने अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ ज़हर खा लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव निवासी 27 वर्षीय मालो देवी तथा उसकी छह साल की पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मालो देवी की शादी वर्ष 2016 में रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी पिंटू कुमार से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति का अपनी ही साली से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद वर्ष 2018 में पिंटू कुमार ने प्रेम विवाह कर साली से दूसरी शादी कर ली। इस घटना से आहत मालो देवी ने पति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Diarch GO

जेल से करीब दो महीने बाद रिहा होकर लौटे पति द्वारा लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना दिए जाने से मालो देवी गहरे अवसाद में चली गई। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक पीड़ा के चलते महिला ने बुधवार दोपहर दूध में ज़हर मिलाकर पहले अपनी बेटी को पिलाया और फिर स्वयं भी ज़हर खा लिया।घटना का खुलासा तब हुआ, जब मृतका के भाई ने रहुई बाजार में एक परिचित को बेहोशी की हालत में देखा और फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में माँ-बेटी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नाज़ुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में विम्स पावापुरी में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतका के पिता ने बिहार थाना में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और ज़बरदस्ती ज़हर पिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाने का प्रतीत होता है, हालांकि जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट