LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News : नालंदा में गार्ड के साथ मिलकर कोचिंग संचालक ने की छात्रों की पिटाई, दो छात्र गंभीर रूप से हुए जख्मी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar News : नालंदा में गार्ड के साथ मिलकर कोचिंग संचालक ने

NALANDA : बिहार थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट स्थित एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को जमकर मारपीट हुई, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पिटाई का आरोप कोचिंग संचालक और गार्ड पर लगा रहे हैं। घटना के बाद शिक्षक और गार्ड मौके से फरार हो गए। घायलों में अस्थावां निवासी जितेंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और कौशलेन्द्र रजक के 16 वर्षीय पुत्र अजय कुमार है।

दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया। वहां से अमन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए विम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल अजय कुमार ने बताया कि कोचिंग क्लास में उसके दोस्त के साथ विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों समझाने गए थे। उसी दौरान कोचिंग के शिक्षक और गार्ड ने मिलकर लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। किसी तरह दोनों वहां से जान बचाकर भाग गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही अमन के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहाँ उसकी की मां ने बताया कि वह अपने दोस्त के जन्मदिन के बहाने बिहार शरीफ आया था। पिछले माह इसी इलाके के एक कोचिंग सेंटर में क्लासरूम में बैठने को लेकर के विवाद में शिक्षक ने छात्रा की जमकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद से वह कोचिंग संचालक फरार है। 

पुलिस की सक्रियता या गश्ती नहीं रहने के कारण आए दिन इस इलाके में मारपीट फायरिंग और छेड़खानी की घटनाएं घटती है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है । शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट