LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : नालंदा में सरेशाम बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News : नालंदा में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सरेशाम गोली मारकर युवक की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में सरेशाम बदमाशों ने युवक की गोली

NALANDA : नालंदा थाना क्षेत्र के पनहेस्सा गांव के मस्जिद के समीप गुरुवार की शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर युवक की हत्या कर दी। युवक को चार गोलियां मारी गई थी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। मृतक पनहेस्सा निवासी 45 वर्षीय रजी अहमद थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक मस्जिद के समीप बैठा था। 

उसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। चार गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जमीन खरीद बिक्री का काम करता था। चर्चा है कि भूमि विवाद में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। वहीँ घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट