LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : नालंदा में बदमाशों ने की युवक की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime : नालंदा में बदमाशों ने की युवक की गला रेतकर हत्

NALANDA : जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के बाजार स्थित एक खेत से पुलिस ने प्लास्टिक के बोरे में बंद एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर खेत में फेंक दिया गया था। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान कोयल बिगहा गांव निवासी विनीत कुमार के 20 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। बेटे की निर्मम हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं।

मृतक के चाचा मुरारी कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना दोस्तों के बीच पैसे के लेन-देन अथवा प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का नतीजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि अंशु कुमार कल दोपहर घर से निकला था। शाम करीब चार बजे जब परिजनों ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका।

Diarch GO

सुबह परिजन थरथरी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे, तभी गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मिल के पीछे खेत में पड़े एक बोरे पर खून के निशान दिखाई दे रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो युवक का शव खून से लथपथ मिला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची। 

बाद में जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। हिलसा डीएसपी शैलजा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही हत्या का खुलासा कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट