LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : नालंदा में हथियार के बल पर सीएसपी से बदमाशों ने लूटे 2.60 लाख रूपये, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : नालंदा में हथियार के बल पर सीएसपी से बदमाशों ने 2.60 लाख रूपये लूट लिए. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में हथियार के बल पर सीएसपी से बदमा
सीएसपी से लूट - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से गुरुवार के दिन तीन की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों ने दो लाख साठ हजार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार के दिन लगभग साढ़े दस बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र के पास पहुंचे, उनमें से दो बदमाश मास्क लगाकर ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर गए। जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक पर ही बैठा रहा।

इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे बदमाशों ने हथियार के बल पर सीएसपी के संचालक संदीप पटेल को अपने कब्जे में ले लिया और दराज में रखे करीब दो लाख साठ हजार रुपए की लूट कर ली। भागने के दौरान बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र का शटर बाहर से लगा दिया और बड़े ही आराम से बाइक पर बैठकर तीनों लुटेरे रामघाट की ओर निकल गए। 

Diarch GO

ग्राहक सेवा केंद्र के पास मौजूद लोगों को घटना का एहसास तब हुआ। जब शटर उठाकर सीएसपी संचालक ने शोर मचाना शुरू किया। तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। हिलसा एएसपी शैलजा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद नगरनौसा थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुँच मामले की जांच की जा रही है। 

बदमाशों के भागने के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। एफएसएल टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट