LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: नालंदा में विकास की सौगात, 45 लाख की योजनाओं का उद्घाटन, मंत्री डॉ. सुनील ने विपक्षियों पर किया हमला

Bihar News: नालंदा में विकास की सौगात, 45 लाख की योजनाओं का

NALANDA : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखते हुए शनिवार को लगभग 45 लाख रुपये की लागत से बनी चार योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोलकर राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया। डॉ. सुनील ने वनवारीपुर, दोसूत, पतासँग और मिल्कीपर गांवों में योजनाओं का उद्घाटन कर स्थानीय जनता को सड़क, सामुदायिक भवन और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की सौगात दी।

दोसूत पंचायत के रविदास टोला में बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन उन्होंने खुद भवन की छत तक चढ़कर किया, जहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर गांव तक बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने को संकल्पित है। विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. सुनील ने SIR के मुद्दे पर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग अधिकारियों को धमकाने का अधिकार नहीं रखते।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि "विपक्ष को भ्रम है कि वे दोबारा सत्ता में आएंगे, लेकिन महागठबंधन अब बीते दिनों की बात हो चुकी है।" डॉ. सुनील यहीं नहीं रुके। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी अब जनता का भरोसा खो चुके हैं। नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराना उनके लिए नामुमकिन है। जब जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो ये लोग अफवाहें और झूठ फैलाने लगते हैं।डॉ. सुनील ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर गांव, गरीब, किसान और युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में विकास की रफ्तार थमे नहीं। जनता के सहयोग से हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे"

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने योजनाओं के लोकार्पण पर मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी उम्मीदों का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुनील ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि क्षेत्र में तरक्की की नई मिसाल कायम हो सके।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट