LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

kidnapping & murder - बकाए पैसे को लेकर किराना कारोबारी की निर्मम हत्या, शव मिलने के बाद हंगामा, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

kidnapping & murder - बकाए रुपए को लेकर हुए विवाद में किराना कारोबारी का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

kidnapping & murder - बकाए पैसे को लेकर किराना कारोबारी की न

Nalanda  - सरमेरा थाना क्षेत्र के गौस नगर गांव से अपहृत युवक की बदमाशों ने हत्या कर दी। बुधवार को खोजबीन के दौरान परिजनों को परगंगा खंधा स्थित धनायन नदी से युवक की लाश मिली। मृतक 24 वर्षीय गिरबल कुमार है। शव मिलने के बाद परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। शव को कब्जा में लेने आई पुलिस से परिजनों ने धक्कामुक्की की।

परिजनों ने बताया कि चारों नामजद आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार की थी। आरोपितों से हत्या की बात पुलिस नहीं कबूल करा सकी। घटना का कारण रुपया बकाया का विवाद बताया जा रहा है।

भाई इंद्रजीत कुमार ने घटना अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि 2 अगस्त की रात वह घर के पास दोस्तों संग पार्टी किया। इसके बाद लापता हो गया। खोजबीन के दौरान वह नहीं मिला। जिसके बाद 4 अगस्त को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। नामजद आरोपितों में ऋषि केवट, भरत केवट, कुंदन कुमार और रौशन कुमार शामिल था।

गिरबल पटना में रहकर किराना दुकान चलाता था। ग्रामीणों की मानें तो युवक ने दोस्तों को 12 लाख रुपया कर्ज दिया था। रुपया मांगने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया था। खोजबीन के दौरान अपहृत युवक की लाश मिली। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट – प्रणय  राज