LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : नालंदा में सनकी पति ने कुदाल से गला काटकर की पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : नालंदा में मामूली विवाद में पति ने कुदाल से काटकर पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में सनकी पति ने कुदाल से गला काटकर
पत्नी की निर्मम हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलज़ार बाग बड़ाई गांव में एक सनकी पति ने घरेलू विवाद के बाद कुदाल से गला काटकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

मृतका संजय मांझी की 65 वर्षीय पत्नी गिरानी देवी है। मृतका के पुत्र ने बताया कि घर में केवल उसके माता-पिता ही रहते थे।  उसका पिता नशे की हालत में घर लौटा। घर आते ही किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। काफी देर तक दोनों में बहस और हंगामा होता रहा। इस दौरान शोर सुनकर स्थानीय पड़ोसी पहुंचे और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पड़ोसियों के जाने के बाद पति-पत्नी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। पुत्र जब वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मां फर्श पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी और पास में एक कुदाल पड़ी थी। जिस पर खून के धब्बे थे।  खोजबीन करने पर उसका पिता कहीं दिखाई नहीं दिया। संदेह होने पर उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

Diarch GO

सूचना मिलते ही इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने मृतका के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या घरेलू विवाद के चलते की गई है।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 

इस वारदात ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अकसर नशे की हालत में अपनी पत्नी से विवाद करता था और कई बार मारपीट भी कर चुका था। हालांकि, किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह इस हद तक जा सकता है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट